KUKLEE GK PRO

First Program in Java

Java Programming - First Program in Java
First Program in Java


public class HelloWorld
{
public static void main( String args[])
{
System.out.println("Hello World");
}
}

Java एक case sensitive language है।
यहाँ HELLO और hello दो अलग - अलग शब्द कहलायेंगे न कि एक।


public एक access specifier है। Java में तीन access specifiers हैं :- public, private, और protected.

class भी एक keyword है। class keyword से हमलोग class बनाते है। इसके बाद class का एक नाम देना होता है। यहां पर HelloWorld है। जब भी class का नाम रखते है तो उसका पहला अक्षर (Letter) Capital लिखते है। अगर class के नाम मे एक से ज़्यादा शब्द (Word) है तो हर शब्द का पहला अक्षर Capital लिखेंगे। class के नाम के बाद {} लिखते है। ये class का body होता है।

static एक keyword है। static Keyword का use किसी भी class, function या variable को static बनाने के लिए किया जाता है।

void एक keyword है। जब function कुछ return नही करता है तब void लिखा जाता है।

main() एक function है। एक Program में एक से ज्यादा classes हो सकते है। एक से ज्यादा functions हो सकते है, लेकिन main() function एक ही होता है। main(String args[]) - यहां main() function के अंदर argument दिया गया है। Program को Command Line Prompt से Run करते वक़्त हमलोग इसमें Data पास कर सकते है। main(String []args) के बाद {} लिखते है। ये main() function का body है।

System एक class है। out System class का एक static Member है। जब भी किसी class के बाद लगा होता है Dot तो हम उस class के किसी static Member को Call कर रहे होते है।

याद रखे :- class के नाम का पहला अक्षर (Letter) हमेशा Capital होता है।

println() एक function हैं। यह function Screen पर Data को Print करने का काम करता है। इसके बदले print() function का भी Use कर सकते हैं। अंतर केवल इतना है कि println() function हमेशा New Line में Data को Print करता है और print() function वही (Same) Line में  Print करता हैं।

याद रखे :- function के नाम के बाद हमेशा () लगा होता है।

जब किसी function का कोई body नहीं होता है तो उस function के अंत में ; लगते है। जैसे कि हमने इस println() function के बाद लगाया है।

How to save a file ?
File का नाम वही होना चाहिए जो class का नाम है। जैसे कि यहाँ class का नाम HelloWorld है तो file का नाम भी HelloWorld ही होगा।


FIle के नाम के बाद .java लगाया जाता है, जैसे कि :- HelloWorld.java

🏠Home 📝Quiz