Application Fundamentals
![]() |
| Application Fundamentals |
App Components एक android app के महत्वपूर्ण भाग होते हैं। हर Component एक प्रवेश द्वार प्रदान करता है, जिसके माध्यम से system या एक user app में प्रवेश कर सके। कुछ Components अन्य पर भी निर्भर होते हैं।
Application Fundamentals
चार विभिन्न प्रकार के app Components होतें हैं -
1. Activities
2. Services
3. Broadcast Receivers
4. Content Providers
हर component एक दूसरे से अलग होते हैं और अलग - अलग कामों के लिए उपयोग किया जाता है।
Activities
एक Activity user से बातचित करने के लिए एक प्रवेश द्वार है। यह user interface के साथ एक screen को दिखता है। ऐसे ही बहुत सारे activities से मिलकर एक app बनते है।
activity को Activity class के subclass के रूप में उपयोग करते हैं।
Services
Service एक सामान्य प्रवेश द्वार है जो background में चलता है और लंबे समय तक चलने वाले कार्यों को करता है। एक service का कोई user interface नहीं होता है। लेकिन दूसरे Components जैसे कि activity एक service को शुरू कर सकता है।
service को Service class के subclass के रूप में उपयोग करते हैं।
