KUKLEE GK PRO

Creating an Android Project

Android Programming - Creating an Android Project
Creating an Android Project

इस lesson में हम Aide (Android Integrated Development Environment) android app की मदद से एक नया android project बनाएंगे और साथ में ही उस project के कुछ महत्वपूर्ण files और folders के बारे जानेंगे।

Create an Android Project


एक नया android project बनाने के लिए निम्न चरणों का पालन करें :-

1. Aide android app को डाउनलोड करके उसे install करें।
2. Create new project में क्लिक करें।
3. New android app select करें।
4. New Android App में निम्न डालें - 

Name:- MyFirstApp
Package Name:- com.example.myfirstapp

5. Create में क्लिक करें।

Project Window को open करने के लिए दायें तरफ नीचे corner में एक light blue color का बटन होगा, उसमें क्लिक करें।


Important files and folders

अब हम इस project के कुछ महत्वपूर्ण files और folders के बारे में जान लेते हैं।

1. app / src / java / MainActivity.java

यह एक मुख्य (main) activity java file है। यह app का प्रवेश द्वार है। जब इस app को बना के install करेंगे तो android system इस activity को सबसे पहले call करेगा और इसके UI को load करेगा।

2. app / src / res / layout / main.xml 

यह xml file activity के लिए user interface (UI) का layout को दिखता है।

3. app / src / AndroidManifest.xml 

यह xml file app के महत्वपूर्ण गुणों को बताता है और सभी components को define करता है।


Building app

इस app को बनाने के लिए ऊपर दायें तरफ ️Run बटन ▶️ दिया होगा उसमें क्लिक करें।

Run the app

App को रन करने के लिए इसे install करें और open करें।
🏠Home 📝Quiz