Data Types in Java
Data Types in Java
Java में दो प्रकार के data types होते हैं.
- Primitive Data Types
- Non - Primitive Data Types
1. Primitive Data Types
Primitive data types एक standard data types होते है. इसे pre-defined data types या built-in data types भी कहते है. जैसे कि int, float, double.
Primitive Data Types 8 प्रकार के होते हैं:
- Boolean
- Character
- Byte
- Short
- Integer
- Long
- Float
- Double
Primitive data type को हम 4 भागों में बंट सकते है ये है -
- Integer data type
- Floating Point data type
- Character data type
- Boolean data type
1. Integer data type
इसमें चार primitive data types आते हैं -
- Byte
- Short
- Integer
- Long
Byte
यह data type 8 bits (1 byte) का memory लेता है तथा इसका उपयोग छोटे पूर्णाक मान (integer values) को store करने के लिए होता है. इसको दर्शाने के लिए byte keyword का उपयोग करते हैं. यह int से चार गुना छोटा होता है. यह data type -128 से 127 तक के मानों को store कर सकता है. byte data type का न्यूनतम मान - 128 तथा अधिकतम मान 127 है. इसका पहले से तय किया गया मान "0" होता है.

Short
यह data type 16 bits (2 bytes) का memory लेता है तथा इसका उपयोग भी छोटे पूर्णाक मान (integer values) को store करने के लिए होता है. इसको दर्शाने के लिए short keyword का उपयोग करते हैं. यह -32,768 से 32,767 तक के मानों को store कर सकता है। short data type का न्यूनतम मान (value) -32,768 और अधिकतम मान 32,767 होता है। इसका पहले से तय किया गया मान "0" होता है.

Integer
यह data type 32 bits (4 bytes) का memory लेता है तथा इसका उपयोग प्रायः पूर्णाक मानों को store करने के लिए होता है. इसको दर्शाने के लिए int keyword का उपयोग करते हैं. यह -2,147,483,648 (-2^31) से 2,147,483,647 (2^31 -1) तक के मानों को store कर सकता है। इसका न्यूनतम मान (value) -2,147,483,648 और अधिकतम मान 2,147,483,647 होता है। इसका पहले से तय किया गया मान "0" होता है.

Long
यह data type 64 bits (8 bytes) का memory लेता है तथा इसका उपयोग बड़े पूर्णाक संख्याओं को store करने के लिए होता है. यह int से चार गुना बड़ा होता है. इसको दर्शाने के लिए long keyword का उपयोग करते हैं. यह -9,223,372,036,854,775,808(-2^63) से 9,223,372,036,854,775,807(2^63 -1) तक के मानों को store कर सकता है। इसका न्यूनतम मान (value) -9,223,372,036,854,775,808 और अधिकतम मान 9,223,372,036,854,775,807 होता है। long data type define करते वक़्त हमें data के अंत में Capital (L) या Small (l) लगाना होता है. इसका पहले से तय किया गया मान "0L" होता है.

2. Floating Point data type
इसमें दो primitive data types आते हैं -
- Float
- Double
Float
यह data type 32 bits (4 bytes) का memory लेता है तथा इसका उपयोग छोटे दशमलव संख्याओं (decimal values) को store करने के लिए होता है. इसको दर्शाने के लिए float keyword का उपयोग करते हैं. इसका पहले से तय किया मान "0.0f" होता है.

Double
यह data type 64 bits (8 bytes) का memory लेता है तथा इसका उपयोग बड़े दशमलव संख्याओं (decimal values) को store करने के लिए होते है.इसको दर्शाने के लिए double keyword का उपयोग करते हैं. इसका पहले से तय किया मान "0.0d" होता है.

3. Character data type
इसमें एक primitive data type आता है -
- Character
Character
यह data type 16 bits (2 bytes) का memory लेता है तथा इसका उपयोग unicode character store को store करने के लिए होता है. इसको दर्शाने के लिए char keyword का उपयोग करते हैं. इसका पहले से तय किया गया मान "\u0000" होता है.

4. Boolean data type
इसमें एक primitive data type आता है -
- Boolean
Boolean
Boolean data type का उपयोग केवल दो संभावित मानों को store करने के लिए किया जाता है - true और false. ये 1 bit का memory लेता है इसको दर्शाने के लिए boolean keyword का उपयोग करते हैं. इसका इसका पहले से तय किया गया मान "false" होता है.

2. Non - Primitive Data Types
Non - Primitive Data Types, Primitive data types पर आधारित होते है. जैसे कि - String , Arrays , Classes.
Note - Java में integer के लिए int तथा decimal के लिया float data type का उपयोग प्रायः किया जाता है.