KUKLEE GK PRO

Keywords in Java

Java Programming - Keywords in Java
Keywords in Java

Keywords in Java

Java keywords को reserved words के नाम से भी जाना जाता है। इन शब्दों (words)(नामों) को Java में विशेष काम के लिए reserved किया गया है. इसलिए इस नामों के आप variables, methods, objects, class (कोई भी identifiers) नहीं बना सकते हैं.  



Lists of Java Keywords


abstract assert boolean break
byte case catch char
class const continue default
do double else enum
extends final finally float
for if implements import
instanceof int interface long
native new null package
private protected public return
short static strictfp super
switch synchronized this throw
throws transient try void
volatile while true false


abstract

इस keyword का उपयोग abstract classes और abstract methods बनाने के लिए होता है. 


boolean

इस keyword का उपयोग boolean प्रकार के data type बनाने के लिए होता है.


break

इस keyword का उपयोग loop या switch statement को तोड़ने के लिए किया जाता है।


byte 

इस keyword का उपयोग integer प्रकार के data type बनाने के लिए होता है.


case 

इस keyword का उपयोग switch statement में text के blocks को चिह्नित करने के लिए किया जाता है।


catch 

इस keyword का उपयोग try statement द्वारा उत्पन्न exceptions को catch (पकड़ने) करने  के लिए किया जाता है।


char 

इस keyword का उपयोग character प्रकार के data type बनाने के लिए होता है.


class 

इस keyword का उपयोग class बनाने के लिए होता है.


default 

इस keyword का उपयोग switch statements में default block बनाने के लिए किया जाता है।


do 

इस keyword का उपयोग while keyword के साथ do - while loop बनाने के लिए किया जाता है.


double 

इस keyword का उपयोग floating-point (दशमलव) प्रकार के data type बनाने के लिए होता है.


else 

इस keyword का उपयोग if keyword के साथ if - else conditional statement बनाने के लिए किया जाता है.


extends 

इस keyword का उपयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि एक class दूसरे class या interface से लिया गया है।


final 

इस keyword का उपयोग variables, methods और classes को final बनाने किया जाता है. final बनाया गया variable में constant मान होते हैं. final बनाया गया varaible, method या class को override नहीं किया जा सकता है.


finally 

इस keyword का उपयोग try - catch keywords के साथ exceptions को handle करने के लिए किया जाता है. finally block हमेशा execute होता है, चाहे exceptions आए या ना आए.


float 

इस keyword का उपयोग दशमलव प्रकार के data type बनाने के लिए होता है.


for 

इस keyword को उपयोग for loop बनाने के लिए किया जाता है.


if 

इस keyword का उपयोग if conditional statement बनाने के लिए किया जाता है.


implements 

इस keyword का उपयोग interface लागू (implement) करने के लिए किया जाता है।


import 

इस keyword का उपयोग package, class या interface को आयात (import) करने के लिए जाता है.


instanceof 

इस keyword का उपयोग यह जाँचने के लिए किया जाता है कि एक object एक विशिष्ट class या एक interface का एक उदाहरण (instance) है.


int 

इस keyword का उपयोग integer प्रकार के data type बनाने के लिए होता है.


interface 

इस keyword का उपयोग interface class बनाने के लिए होता है. जिसमें केवल abstract methods होते हैं.


long 

इस keyword का उपयोग integer प्रकार के data type बनाने के लिए होता है.


module 

इस keyword का उपयोग module बनाने के लिए होता हैं.


new 

इस keyword का उपयोग नया object बनाने के लिए किया जाता है.


null 

इस keyword का उपयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि एक reference कुछ भी refer नहीं कर रहा है।


package 

इस keyword का उपयोग package बनाने के लिए किया जाता है.


private 

यह keyword एक access specifier है. इसका उपयोग variables, methods और constructors को private बनाने के लिए किया जाता है.


protected 

यह keyword एक access specifier है. इसका उपयोग variables, methods और constructors को protected बनाने के लिए किया जाता है.


public 

यह keyword एक access specifier है. इसका उपयोग variables, methods और constructors को public बनाने के लिए किया जाता है.


requires 

यह keyword एक module के अंदर आवश्यक libraries को उल्लेखित  करता है.(Java 9).


return

जब method का execution पूरा हो जाता है, तो return keyword का उपयोग उस method से एक मान (value) को वापस करने के लिए उपयोग किया जा सकता है.


short 

इस keyword का उपयोग integer प्रकार के data type बनाने के लिए होता है.


static 

इस keyword का उपयोग variables और methods को static बनाने के लिए किया जाता है.


super 

यह keyword एक reference variable है, इसका उपयोग parent class के object को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।


switch 

इस keyword का उपयोग switch statement में किया जाता है.


Synchronized

उल्लेखित करता है कि methods को एक समय में केवल एक ही thread द्वारा access किया जा सकता है.


this 

इस keyword का इस्तेमाल किसी method या constructor में वर्तमान object को refer करने के लिए किया जा सकता है।


throw 

इस keyword का उपयोग मुख्य रूप से स्वंय का (custom) exception बनाने के लिए उपयोग किया जाता है.


throws 

यह keyword बताता है कि एक method द्वारा क्या - क्या exceptions throw (फेकें) किए जा सकते हैं


transient 

इस keyword का उपयोग क्रमांकन (serialization) में किया जाता है.


try 

इस keyword का उपयोग catch keyword के साथ try....catch statement में जाता है.


var 

इस keyword का उपयोग variable बनाने के लिए किया जाता है।  (Java 10).


void 

इस keyword का उपयोग method के साथ किया जाता है. यह बताता है कि method का कोई return मान नहीं है.


volatile 

इस keyword का उपयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि एक variable अतुल्यकालिक  (asynchronously) रूप से बदल सकता है.


while

इस keyword का उपयोग while loop में किया जाता है.
🏠Home 📝Quiz