KUKLEE GK PRO

Naming Conventions in Java

Java Programming - Naming Conventions in Java
Naming Conventions in Java


Java में हम जो classes, methods या variables बनाते हैं, इन्हे Identifiers कहा जाता है। Java में इनको बनाने का एक नियम है, जिसे Naming Conventions या Identifiers Naming Rules कहते हैं।

हमें Identifiers बनाते वक़्त इन नियमों का पालन करना चाहिए। 

Naming Conventions in Java

Java  में, Identifiers बनाते वक़्त याद रखने के लिए कई बिंदु हैं। वे इस प्रकार हैं -

  1. सभी Identifiers का पहला अक्षर (A से Z या a से z), पैसा में ($) या Underscore (_) से शुरू होना चाहिए।
  2. पहला अक्षर (Letter) के बाद, Identifiers में characters का कोई भी letters (छोटा या बड़ा) हो सकता है।
  3. किसी keyword का उपयोग Identifiers के रूप में नहीं कर सकते है।
  4. Identifiers, case sensitive होते हैं।


Classes

  1. इसका पहला अक्षर capital होना चाहिए और अगर एक से ज्यादा शब्द हैं तो इसका हर पहला अक्षर capital होना चाहिए।
  2. एक से ज्यादा शब्द होने पर इनके बीच खाली जगह (blank space) नहीं होना चाहिए।
  3. Classes के नाम वैसे होने चाहिए जिससे किसी समूह या वर्ग का बोध होता हो।
  4. Example - class Employee, class Cars etc.

Objects

  1. इसका पहला अक्षर छोटा (small) होना चाहिए और अगर एक से ज्यादा शब्द हैं तो पहला शब्द का पहला अक्षर छोटा और उसके बाद हर शब्द का पहला अक्षर बड़ा (capital) होना चाहिए।
  2. एक से ज्यादा शब्द होने पर इनके बीच को खाली जगह नहीं होना चाहिए।
  3. Example - , firstObject, secondObject etc.


Methods

  1. इसका पहला अक्षर छोटा होना चाहिए और अगर एक से ज्यादा शब्द हैं तो पहला शब्द का पहला अक्षर छोटा तथा उसके बाद हर शब्द का पहला अक्षर बड़ा होना चाहिए।
  2. एक से ज्यादा शब्द होने पर इनके बीच को खाली जगह नहीं होना चाहिए।
  3. Methods के नाम वैसे होने चाहिए जिससे किसी कार्य का बोध होता हो।
  4. Example - void changeGear(), void draw() etc


Variables

  1. इसका पहला अक्षर छोटा होना चाहिए और अगर एक से ज्यादा शब्द हैं तो पहला शब्द का पहला अक्षर छोटा तथा उसके बाद हर शब्द का पहला अक्षर बड़ा होना चाहिए।
  2. एक से ज्यादा शब्द होने पर इनके बीच को खाली जगह नहीं होना चाहिए।
  3. Variables के नाम वैसे होने चाहिए जिससे किसी संख्या, अक्षर या नाम का बोध होता हो।
  4. Example - int wholeNumber, char a etc.


Constant Variables

  1. इसे हमेशा बड़े अक्षरों (capital letters) में लिखा जाता हैं, इसका मतलब इसका हर अक्षर बड़ा (Capital) होता है।
  2. एक से ज्यादा शब्द होने पर इनके बीच खाली जगह नहीं होना चाहिए, इसके बदले हम Underscore का उपयोग करते हैं।
  3. Constant Variables के नाम वैसे होने चाहिए जिससे किसी संख्या, अक्षर या नाम का बोध होता हो।
  4. Example - float final PI, int final TOTAL_MONTHS etc.


Packages

  1. इसे हम छोटे अक्षरों (Small Letters) में लिखते हैं, इसका मतलब इसका हर अक्षर छोटा (small) होता है।
  2. एक से ज्यादा शब्द होने पर इनके बीच को खाली जगह नहीं होना चाहिए। इसके बदले हम dot (.) का उपयोग करते हैं।
  3. Pakages के नाम किसी com, edu, org जैसे शीर्ष स्तर के doman names जैसा  होना चाहिए। 
  4. Example - com.android, java.lang etc.
🏠Home 📝Quiz