Variables and Constants in Java
![]() |
| Variables and Constants in Java |
Java में data का उपयोग करने से पहले उसे memory में store करना होता है. Java में हम दो तरह का data स्टोर कर सकते हैं, पहला जिसका मान आवश्यकतानुसार बदल सकता है, उसे हम variables कहते हैं और दूसरा जिसका मान हमेशा निश्चित रहता है उसे constant कहते हैं।
Variables
वह मान जो पूरे program में कभी भी आवश्यकतानुसार बदल सकते है, उसे variables कहते हैं। variable उस मेमोरी लोकेशन का नाम होता है जहां data स्टोर रहता है तथा जिसके मदद से हम उस data के मान में change कर सकते हैं।
Types of Variables in Java
Java में तीन प्रकार के variables होते हैं।
- Local Variables
- Instance Variables
- Static Variables
Local Variables
वह variable जो block, method या constructor के अंदर बनाया जाता है, उसे Local Variable कहा जाता है।। Local Variable तब बनता हैं जब block शुरु होता है और block के नष्ट होते ही variable भी नष्ट हो जाता है। Local Variable का कोई पहले से तय किया गया मान नहीं होता है, इसलिए Local Variable को बनाते वक़्त या उसको उपयोग करने से पहले उसे कोई मान assign कर देना चाहिए।
Instance Variables
वह variable जो class के अंदर पर किसी block, method या constructor के बाहर बनाया जाता है, उसे Instance Variable कहा जाता है। Instance Variable तब बनता हैं जब किसी object को 'new' keyword के उपयोग से बनाया जाता है और object के नष्ट होते ही variable भी नष्ट हो जाता है। इसका पहले से ही तय किया गया मान होता है। मानो को बनाते वक़्त या constructor के अंदर assign किया जा सकता है।
Static Variables
वह variable जो class के अंदर पर किसी block, method या constructor के बाहर static keyword से बनाया जाता है, उसे Static Variable कहा जाता है। Static Variable को Class Variable के नाम से भी जाना जाता है। Static Variable तब बनता हैं जब program शुरू होता है और program के नष्ट होते ही static variable भी नष्ट हो जाता है। इसका पहले से ही तय किया गया मान होता है। मानो को बनाते वक़्त, constructor या static initializer blocks के अंदर assign कर सकते हैं।
Declaring a Variable
Data type variable_name = values;
Data type - यहाँ हमें बताना होता है की किस प्रकार का data memory में स्टोर करने वाले हैं।
Variable_name - यहाँ हमें उस मेमोरी लोकेशन का एक नाम देना होता हैं। जहां पर वो मान स्टोर होगा तथा जिसकी मदद से हम उस मान का उपयोग कर पाएँ।
Values - यहाँ हमें वो मान देना होता है जिसे हम स्टोर करना चाहते हैं।
Example of Variables
class A{
int i = 10; //Instance Variable
static int j = 20; //Static Variable
void function1(){
int k = 30; //Local Variable
}
public static void main(String args []){
System.out.println("Instance Variables" +i);
System.out.println("Static Variables" +j);
}
}
Constants
वह मान जो पूरे program में निश्चित रहता है, उसे constant कहते हैं। constant भी उसी मेमोरी लोकेशन का नाम होता है जहां data स्टोर रहता हैं। अंतर सिर्फ इतना होता है की variables के मान को declare करने के बाद बदल सकते हैं जबकि constant के नहीं। Constants को variables से अलग दिखाने के लिए हम उसे Upper Case में लिखते हैं।
Declaring a Constant
final data type constant_name = value;
Java में final keyword का उपयोग तब करतें हैं जब हमें किसी data को constant बनाना होता है।
data type - यहाँ हमें बताना होता है की किस प्रकार का data memory में स्टोर करने वाले हैं।
constant_name - यहाँ हमें उस मेमोरी लोकेशन का एक नाम देना होता हैं। जहां पर वो मान स्टोर होगा तथा जिसकी मदद से हम उस मान का उपयोग कर पाएँ।
value - यहाँ हमें वो मान देना होता है जिसे हम स्टोर करना चाहते हैं।
Example of a Constant
class A{
final float PI = 3.14f; //Constant Variable
public static void main(String args []){
System.out.println(PI);
}
}
